ग्राम सुखरीपाली में श्रीमद भागवत महापुराण महायज्ञ सप्ताह का आयोजन

बिलासपुर:-मस्तुरी विधानसभा के सुखरीपाली ग्राम में श्री मद भागवत महापुराण महायज्ञ सप्ताह का आयोजन हो रहा है,जिसका छठवा दिन रहा जो रेवा शंकर साहू अपने स्वर्गीय पिता किरीत राम साहू के स्मृति आयोजन करवाया जा रहा जिसके कथावाचक राजकुमार महराज जी (व्यास) साथ ही उक्त भागवत कार्यक्रम में चित्रकूट से रामानंद महराज जी भी उपस्थित थे।
उक्त कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रोता उपस्थित रहे,भागवत महापुराण का रसपान करने गिरीश देवांगन अध्यक्ष खनिज विकास निगम केबिनिट मंत्री,त्रिलोक श्रीवास राष्टीय समन्वयक,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पि. व.प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी बिहार प्रेम चंद जायसी उपाध्ययक्ष प्रदेश कांग्रेस छग दिलीप दिलीप लहरिया पूर्व विधायक मस्तूरी, एनल धृतलहरे,रामनारायण राठौर जनपद अध्यक्ष मस्तूरी,चित्रकांत श्रीवास केश शिल्प बोर्ड के उपाध्यक्ष,मेघनाथ खांडेकर साथ में संतोष भोई,अशोक सूर्यवंशी,दुर्गा तिवारी,उमेश चंद्राकर,राजू सूर्यवंशी जिला उपाध्यक्ष युवक कांग्रेस,निखिल जायसवाल,उमेश कश्यप, जानू टंडन,भागबली धृतलहरे मौजूद रहे|
खनिज न्यास निगम के अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त गिरीश देवांगन ने कहा कि स्व. किरित राम साहू की स्मृति में साहू परिवार द्वारा श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया है। इस भागवत कथा के आयोजन से सैकड़ो हजारो जनमानस को ज्ञान की गंगा में डुबकी लगाने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है|
गिरीश देवांगन ने कहा कि हमारे मानव जीवन में दो ऐसे पुराण है जो मानव जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए बेहद अहम् भूमिका निभाते है। रामायण पुराण में भगवान् राम, लक्ष्मण, सीता, भरत, शत्रुघन, कैकई माता, बजरंग बलि, रावण के पात्र को देखिये इसी तरह भागवत महापुराण में भी दोनों पक्ष चाहे पांडव पक्ष हो या कौरव पक्ष दोनों ही पक्षों के पात्र जो अलग अलग भूमिका में है जिसको जीवंत रूप से हमारे विद्वानों, पंडितो द्वारा हम तक पहुचाने का कार्य करते है कि किस तरह से मानव जीवन में इन चरित्रों को आत्मसाध कर मानव जीवन में सही गति अपनाने की दिशा का मार्ग प्रशस्थ करता है|
गिरीश देवांगन ने कहा कि व्यास पीठ जी द्वारा जो आदेश दिया गया है जिसमे कहा गया कि जो सत्ता धर्म के रास्ते पर चलता है हमेशा जनता का आशीर्वाद प्राप्त करता है।
त्रिलोक श्रीवास ने भगवन श्रीकृष्ण जी के चरणों में मेरा सादर प्रणाम भागवत महापुराण के व्यास पीठ महराज राजकुमार शर्मा जी को प्रणाम करते हुए कहा कि साहू परिवार के द्वारा आयोजित इस भागवत महापुराण में उपस्थित छत्तीसगढ़ सरकार के खनिज न्यास निगम के अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त गिरीश देवांगन , पूर्व विधायक दिलीप लहरिया , शिल्प केश बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास , सांसद प्रत्याशी डॉ प्रेमचंद जायसी , युवा नेता राजू सूर्यवंशी, अशोक सूर्यवंशी, जनपद पंचायत मस्तुरी प्रतिनिधि रामनारायण राठौर , कुमार राठौर, भागवत के रस में डुबकी लगाने वाले माता ए-बहने एवं वरिष्ठ व युवा साथियो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साहू परिवार द्वारा भगवत कथा का आयोजन किया गया है जब सील की कृपा जब जीव पर होती है तो भगवत प्राप्ति होती है, भागवत सामान्य ग्रन्थ नहीं है, नाचने-गाने का ग्रन्थ नहीं है, व्यास पीठ के माध्यम से महराज ज्ञान की गंगा बहा रहे है।
भागवत में कही ना कही भगवान् शंकर विराजमान है। डॉ प्रेमचंद जायसी जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कई प्रकार की संस्कृति सुरक्षित है, इसका कारण हमारे छत्तीसगढ़ सरकार हमारे पक्ष में फैसला ले रही है चाहे तीज हो त्यौहार हो चाहे अलग अलग प्रकार से संस्कृति हो सभ्यता हो सभी सुरक्षित है तभी बीते 4 वर्षो में यह देखने को भी मिल रहा है कि जगह-जगह भागवत कथा का आयोजन हो रहा है जिसमे सभी लोग आपस में जुड़कर कथा का रसपान कर रहे हैं।
डॉ प्रेमचंद जायसी जी ने कहा कि मै सौभाग्शाली हु सुखरीपाली में साहू परिवार के द्वारा भागवत कथा का आयोजन किया गया है जिसमे एक घंटे तक भागवत कथा का रसपान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है आप सभी का सादर अभिवादन है।
पूर्व विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब सही मायनों में छत्तीसगढ़ लग रहा है यहाँ हर वर्ग खुशहाल है हर तरह के विकास संभव है और विकास की गंगा भी बह रही है ऐसे में धर्म की रक्षा के लिए समय समय पर नौवधा रामायण, श्रीमद भगवत कथा पुराण, यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन होते रहना चाहिए।
पूर्व विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि व्यासपीठ में बैठे महाराज जी ने कहा कि खेलकूद के लिए राजीव मितान क्लब का गठन किया गया है उससे भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा मिलेगा, राजीव मितान क्लब के माध्यम से एक लाख की धनराशि मिलेगी जिससे इस तरह के धार्मिक आयोजन के साथ साथ खेलकूद के कार्यक्रमों में धनराशि का उपयोग किया जायेगा।


