बिलासपुर;-घर से लाखों के जेवरात चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर;-शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे पुलिस की परेशानी बढ़ गई है।

हाल ही में, टिकरापारा के मन्नू चौक के पास स्थित महिला मोर्चा की सदस्य प्रभा तिवारी के घर से 16 से 17 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने की घटना सामने आई है।

प्रभा तिवारी के अनुसार, उनके घर में पिछले 6-7 महीने से कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है और एक महीने पहले उन्होंने अलमारी में ज्वेलरी रखी थी।

सोमवार को जब उन्होंने अलमारी खोली, तो उसमें से सोने के दो चेन और आठ कंगन गायब मिले। संदेह जताया जा रहा है कि काम करने वाले मजदूरों में से किसी ने यह चोरी की होगी।

कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, और कोतवाली टीआई मंगलवार को टीम के साथ मौके पर जांच करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

गौरतलब है कि यह चोरी धीरे-धीरे महीने भर के अंदर हुई है, क्योंकि प्रभा तिवारी का कहना है कि उन्होंने एक महीने पहले सभी ज्वेलरी देखी थी, लेकिन अब उनमें से कुछ गायब पाई गई हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...