बिलासपुर;-झोलाछाप डॉक्टर के वजह से फिर हुई मौत, इंजेक्शन लगाते ही बिगड़ी तबियत…

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर;-छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से मौत का मामला सामने आया है. सर्दी-खांसी और बुखार का झोलाछाप डॉक्टर से इलाज करा रही एक महिला की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इंजेक्शन लगाने के बाद

जिसके बाद गंभीर स्थिति में महिला को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया. घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के कलमीटार गांव की है।

घटना के बाद से झोलाछाप डॉक्टर सत्यजीत गोल्दार क्लिनिक बंद कर फरार है. वहीं मामले की जांच कर रहे अधिकारी कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

बता दें कि रतनपुर थाना क्षेत्र के कलमिटार गांव में सत्यजीत गोलदार यश मेडिकल स्टोर का संचालन करता है और मेडिकल स्टोर की आड़ में उसने बगल में ही एक क्लिनिक खोला है।

जहां ग्रामीणों का इलाज किया जाता है. झोलाछाप डॉक्टर सत्यजीत गोलदार के पास गांव की एक महिला रेखा बिंझवार (35 साल) इलाज के लिए पहुंची।

परिजनों के अनुसार कल रात उक्त महिला को मेडिकल संचालक दो इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद से महिला की स्थिति लगातार बिगड़ने लगी और सांस फूलने लगी।

इसके बाद महिला के परिजन उसे रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरी परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया गया. मामले में अफसरों ने जांच कर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...