बिलासपुर : नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ नुक्कड़ नाट्य के माध्यम से दिया गया जागरूकता का संदेश

Date:

Share post:

जिला पंचायत सीईओ ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

शुभ संकेत/बिलासपुर:-भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार बिलासपुर जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के बेनर तले समाज में नशामुक्ति वातावरण निर्मित करने तथा युवाओं, बच्चों, शैक्षणिक संस्थानों महिलाओं और समुदाय की भागीदारी के साथ मादक द्रव्यों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम किया जाना है। कार्यक्रम के प्रारंभ में संयुक्त संचालक, समाज कल्याण विभाग श्रीमती श्रद्धा मैथ्यू द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के उद्देश्य एवं क्रियान्वयन के संबंध में प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आज अन्तर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में जल संसाधन परिसर स्थित प्रार्थना सभा भवन में किया गया। अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में नशामुक्ति के साथ-साथ मतदाता जागरूकता अभियान को शामिल किये जाने की अपील स्वयं सेवी संस्थानों से किया। इस दौरान अग्रवाल ने नशे के दुष्परिणामों से लोगों को जागरूक करने के लिए लिए जागरूकता रथ का रवाना किया गया। उक्त कार्यक्रम के तहत सभाकक्ष में उपस्थित मास्टर ट्रेनर्स एवं कार्यक्रम के सहभागियों द्वारा संकल्प पत्र पढ़कर नशामुक्ति एवं मतदाता जागरूकता शपथ लिया गया। सभी स्वयंसेवी संस्थानों के सदस्यों को नशामुक्त भारत अभियान के आगे के संचालन हेतु परिचय पत्र भी जारी किया गया। नशामुक्त भारत अभियान के तहत प्रजापिता ब्रम्हकुमारी संस्थान द्वारा नुक्कड़ नाट्य एवं शासकीय कला पथक दल द्वारा नशामुक्ति पर आधारित नृत्य नाटिका तथा गायत्री परिवार जन चेतना मंच द्वारा नशामुक्ति पर आधारित लोकगीत प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश शुक्ला, महिला एवं बाल विकास विभाग से श्रीमती राजेश्वरी पाटले, प्रजापिता ब्रम्हकुमारी संस्थान से मंजू दीदी, गायत्री परिवार से डॉ. प्रताप रंजन वर्मा, डॉ बी.आर होतचंदानी, आर एन राजपूत, सम्मान संकल्प समिति से विजय अरोरा, द विज्डम ट्री सोसायटी से डॉ. पलक जायसवाल, विश्वास सोशल वेलफेयर से संध्या चंद्रसेन, महिला सशक्ति मंच से पूजा प्रजापति, समर्पित संस्था से वी एल खैरवार एवं नाजनीन अलि, रा.से.यो.गु.धा.वि.विद्यालय छ.ग. से आकृति ताम्रकार, योग आयोग से सतीश बरेठ शामिल हुए थे। उक्त कार्यक्रम का संचालन प्रशांत मोकाशे एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती सरस्वती रामेश्री द्वारा किया गया।

Related articles

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन रहा है बाबासाहेब के सपनों का भारत- केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले

मुंबई / नई दिल्ली दि. 23 - कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में रिपब्लिकन...

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...