बिलासपुर:-नशे के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख 55 हजार रुपए कीमत के 27 किलो 500 ग्राम गांजा सहित पकड़ाए चार आरोपी

Date:

Share post:

बिलासपुर पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन निजात के तहत मादक पदार्थों की सौदागिरी के गोरखधंधे की रीड पर प्रहार किया जा रहा है।

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़-बिलासपुर पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन निजात के तहत मादक पदार्थों की सौदागिरी के गोरखधंधे की रीड पर प्रहार किया जा रहा है। सिविल लाइन पुलिस भी इस मामले में काफी तेजी के साथ सक्रिय है। इस सक्रियता का ही नतीजा है कि सिविल लाइन पुलिस ने इमली पारा बजरंगबली मंदिर के पास मुखबिर की सूचना पर छापेमारी और धरपकड़ की कार्यवाही की। जिसमें सिविल लाइन पुलिस को 3 लाख 55 हजार रुपए कीमत के गांजा सहित चार आरोपियों को धर दबोच ने में सफलता मिली है।

पुलिस ने जिन आरोपियों को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है उनमें,सिरगिट्टी निवासी 25 वर्षीय सागर मानिकपुरी पिता शांति मानिकपुरी, आंध्र स्कूल के पास तोरवा बुधवारी बाजार में रहने वाले 22 वर्षीय अनिकेत उर्फ सोनू कोरी, इसी तरह अभिषेक वर्मा उर्फ दादू पिता भारत गणेश नगर सिरगिट्टी का रहने वाला है, और चौथा नकती भवानी मंदिर तोरवा के पास रहने वाला 22 वर्षीय आरोपी राजू उर्फ यश यादव पिता लक्ष्मण यादव शामिल है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 4 मोबाइल और एक दो पहिया वाहन भी जप्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्यवाही की गई।

Related articles

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...