बिलासपुर:-भव्य झांकियों के साथ बिलासपुर में दुर्गा विसर्जन….

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर:- रविवार शाम से ही शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। दुर्गा उत्सव समितियों द्वारा सजी-धजी भव्य झांकियों ने शहरवासियों का मन मोह लिया। जैसे-जैसे शाम ढलने लगी, शहर की प्रमुख दुर्गा उत्सव समितियां अपनी मनमोहक झांकियां लेकर CIMS चौक से गोल बाजार पहुँची।

शानदार झाकियों की प्रस्तुति देखने पूरा शहर गोल बाजार में इकट्ठा हुआ, यहां केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू व शहर विधायक अमर अग्रवाल ने झांकियों का स्वागत किया।

रात 10 बजे से झांकियों के प्रदर्शन की शुरुआत हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। CIMS चौक से पचरी घाट तक झांकियों का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला।

दुर्गा विसर्जन और झांकी प्रदर्शन के दौरान प्रशासन और पुलिस विभाग की टीम मुस्तैद रही। CIMS चौक से पचरी घाट तक की जाने वाली झांकियों और विसर्जन यात्रा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे।

सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस बल की भारी तैनाती की गई, जिसमें ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए अलग से जवान तैनात थे। इसके साथ ही, मेडिकल टीमों और दमकल विभाग को भी अलर्ट पर रखा गया था।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...