बिलासपुर : महतारी वंदन योजना की किस्त मिलने से गदगद हैं उजाला

Date:

Share post:

योजना से जुड़ रहे हितग्राहियों के छोटे-छोटे सपनें

शुभ संकेत/बिलासपुर;-महतारी वंदन योजना की पहली किश्त की राशि पाकर महिलाएं आज गदगद हो गई है। इन्हीं में शामिल श्रीमती उजाला ने बताया कि यह योजना महिलाओं के हित में एक और बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के हित में लगातार कई योजनाएं शुरू की गई है। महतारी वंदन योजना से मुझ जैसी लाखों महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी। अब हम महिलाएं अपनी छोटी-छोटी खुशियों के लिए किसी की मोहताज नहीं रहेगी। इस राशि से हम अपना और बच्चों का भविष्य संवार सकेंगी। सरकार ने स्नेह स्वरूप महिलाओं को सालाना 12 हजार रूपए देने की शुरूआत की है। महतारी वंदन योजना लागू होने से महिलाओं के विश्वास की जीत हुई है। अब उनकी छोटी-छोटी ख्वाहिशें अधूरी नहीं रहेंगी। जिले में महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं में खुशी का माहौल है। महिलाओं को इस योजना ने उम्मीद की एक ऐसी किरण दी है जिससे इनके लिए आगे की राह प्रशस्त होगी। 

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...