बिलासपुर में पुलिस चेकिंग देख भाग रहा था कार ड्राइवर, तलाशी में लाखों की रकम बरामद..

Date:

Share post:

बिलासपुर: दरअसल बिलासपुर जिले की रतनपुर पुलिस, एसपी के निर्देश पर मंगलवार को संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस चेकिंग को देखकर एक कार के ड्राइवर ने अचानक गाड़ी की रफ्तार तेज कर दी । भागने की कोशिश करते वक्त उसकी कार बेकाबू होकर सड़क से उतर गई और नाली में जा फंसी। इसी दौरान पीछा कर रही रतनपुर पुलिस ने कोतमा मध्य प्रदेश निवासी कार ड्राइवर मोहम्मद मंसूर को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पाया। इसी बीच उससे पूछताछ कर गाड़ी की जांच की गई. तब पुलिस को कार में 3 लाख से ज्यादा रकम मिली।

पुलिस ने कही ये बात: एडिशनल एसपी ग्रामीण राहुल देव शर्मा ने बताया कि “पुलिस जांच की कार्रवाई कर रही थी। तभी कार चालक व्यक्ति पुलिस की टीम को देख कर भाग रहा था। तभी पुलिस ने व्यक्ति को पकड़ा और उसके पास से 3 लाख 97 हज़ार 500 रुपये टीम ने बरामद किया। पुलिस को पूछताछ में उसने सही जवाब नहीं दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसके पैसे को जब्त कर लिया है और कार चालक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।

रूपये के संबंध मे कोई दस्तावेज नहीं मिले: रतनपुर पुलिस ने जब मोहम्मद मंसूर से गाड़ी में रखे इन रुपयों के बारे में पूछताछ की। तो वह किसी प्रकार का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने नशे की हालत में कार चलाने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही संदिग्ध रूप से मिले लाखों रुपए को भी पुलिस ने जप्त कर लिए है और आगे की जांच में जुट गई है।

Related articles

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...

स्वास्थ्य विभाग ही बन गया है प्रदेश की जनता की जान का दुश्मन : माकपा

भोपाल l जिस स्वास्थ्य विभाग पर प्रदेश की जनता के जीवन की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, भाजपा...

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...