बिलासपुर में भाजपा का चक्काजाम, बीजेपी नेताओं की हत्या पर अमर अग्रवाल ने लगाया भूपेश सरकार पर आरोप

Date:

Share post:

छत्तीसगढ़:-बिलासपुर में शुक्रवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बस्तर में बीजेपी के चार नेताओं की हत्या और प्रदेश में बढ़ते अपराध और बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा ने उसलापुर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को निशाना बनाया जा रहा है और उनकी हत्या की जा रही है।

बिलासपुर की सड़कों पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है।बस्तर में नक्सलियों की तरफ से बीजेपी नेताओं की हो रही हत्या पर बीजेपी ने बघेल सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। बीजेपी ने सड़क पर उतरकर बघेल सरकार पर बीजेपी नेताओं की टारगेट किलिंग का आरोप लगाया. बीजेपी नेताओं की हत्या पर बीजेपी ने बघेल सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

अमर अग्रवाल ने खोला मोर्चा: बिलासपुर के पूर्व विधायक और कद्दावर मंत्री रहे अमर अग्रवाल ने कहा कि “कांग्रेस सरकार से प्रदेश संभल नहीं रहा है और कुर्सी खिसकती देख भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या करवाई जा रही है। अमर अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार को बस्तर में हुए भाजपा पदाधिकारियों की हत्या का जिम्मेदार ठहराया। बिलासपुर में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर बघेल सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रहे हैं।

जनता अब कांग्रेस सरकार से त्रस्त: पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि “मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जानकारी हो गई है कि प्रदेश की जनता अब कांग्रेस गवर्मेंट से त्रस्त हो गई है। उनकी कुर्सी खिसकने वाली है। इसी डर से भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की हत्या करवाई जा रही है। बस्तर में आदिवासी समाज ने मुख्यमंत्री के भोज का बहिष्कार किया है।

कांग्रेस सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप: बीजेपी नेता अमर अग्रवाल ने कहा कि”4 साल से बीजेपी कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी को लेकर सड़क की लड़ाई लड़ रही है। जनता में सरकार के खिलाफ गुस्सा है। इस गुस्से को देख सीएम को लग रहा है कि उनका जनाधिकार जा रहा है. यही वजह है कि बस्तर में बीजेपी नेताओं का टारगेट कर हत्या करवाई जा रही है. बार-बार सरकार से अनुरोध करने के बाद भी हत्या का क्रम रुक नहीं रहा है”

प्रदेश स्तर पर चक्का जाम: उन्होंने कहा कि “पूरे प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों में भाजपा ने चक्का जाम किया है। लगातार हमारी लड़ाई जारी रहेगी। हम सड़क की लड़ाई लड़ते रहेंगे और सरकार को जो दमन करना है वह करें।यह सरकार पूरी तरह अपना जनाधिकार खो चुकी है और इसीलिए सारे उल्टे सीधे काम यह सरकार कर रही है।

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...