बिलासपुर में मिले 5 नए कोरोना पॉजिटिव…स्वास्थ्य विभाग जुटा ट्रेसिंग में, लक्षण दिखने पर जांच कराने की अपील….

Date:

Share post:

बिलासपुर – न्यायधानी में कोरोना ने एक बार फिर से अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है। जहा बुधवार को 5 नए संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है। जिनमे 4 मरीज श्हारीय इलाकों से तो एक मरीज ग्रामीण क्षेत्र से मिला है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को महिमा नगर रिंग रोड 2 में 13 वर्षीय बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव है। जो पूर्व में अपने 65 वर्षीय कोरोना संक्रमित दादा के संपर्क में आकर संक्रमित हो गया था। वही मंगला जेपी हाइट्स में रहने वाले 42 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिन्होने 20 मार्च को आरटीपीसीटी जांच कराई थी। इसी तरह कोटा के वार्ड नं 6 में रहने वाली 26 वर्षीय युवती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। तो वही सरकंडा निवासी 45 वर्षीय और मुक्ति धाम चौक सरकंडा निवासी 31 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिन्होने 21 मार्च को अपनी आरटीपीसीआर जांच सिम्स में कराई थी। आपको बता दे जिले में बुधवार को 204 संदेहियो
की जांच की गई थी। जिनमे 5 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इनके संपर्क में आने वाले लोगो की जॉच शुरू की जाएगी। वही स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने आम जनता से कोविड के लक्षण दिखने पर तुरंत ही जांच कराने की अपील की है वहीं सभी से कोरोना के नियमों का परिपालन करने आग्रह किया है।

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...