बिलासपुर : योग हमारे दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा: संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह

Date:

Share post:

नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बहतराई इंडोर स्टेडियम में किया गया सामूहिक योगाभ्यास

हजारों की संख्या में लोग हुए शामिल

एक विश्व एक स्वास्थ्य थीम पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

विकासखण्ड मुख्यालयों सहित गांवों में भी मनाया गया योग दिवस

बिलासपुर:-नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्साह एवं खुशी के माहौल में जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन बहतराई इंडोर स्टेडियम में हुआ। एक विश्व एक स्वास्थ्य थीम एवं हर घर आंगन योग संदेश पर केंद्रित यह कार्यक्रम संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य श्री अंकित गौरहा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री प्रमोद नायक, संभागायुक्त श्री भीम सिंह, कलेक्टर श्री सौरभ कुमार, श्री विजय केशरवानी ने भी योगाभ्यास किया। हजारों की संख्या में बच्चों एवं नागरिकों ने योगाभ्यास एवं प्राणायाम किया। इस अवसर पर ब्रम्हाकुमारी दीदी मंजू सहित सात से अधिक योग प्रशिक्षकों, योगाचार्याें के मागदर्शन में प्रतिभागियों द्वारा योगाभ्यास, ताड़ासन, वक्रासन, प्राणायाम जैसे अनुलोम विलोम, कपालभाति, भुजंगासन, भ्रामरी जैसे आसानों का अभ्यास एवं ध्यान किया गया।

कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देेते हुए कहा कि नियमित रूप से योग करने पर शरीर में सकरात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जीवन को सही दिशा देने के लिए योग, ज्ञान एवं ध्यान आवश्यक है। इसके माध्यम से जीवन को संतुलित किया जा सकता है। योगासान हमारी शरीर की रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता को बढ़ाते है और बीमारियों को दूर करते है। अपने व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर हमें अवश्य योग करना चाहिए। योग से न केवल शरीर अपितु मन भी स्वस्थ रहता है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत, एडीएम श्री आरए कुरूवंशी, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी, विभिन्न योग संस्थाओं के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।


जिले में विभिन्न स्थानों में हुआ योगाभ्यास –

अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों में भी योगाभ्यास किया गया। जिले के सभी विकासखण्डों, नगरीय निकायों में सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया गया। इसके साथ ही सामाजिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर पर भी योगाभ्यास किया गया।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...