बिलासपुर रेंज के नए आईजी रामगोपाल गर्ग ने संभाला पदभार…..

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर:-राज्य सरकार द्वारा गुरुवार देर रात जारी किए गए तबादला आदेश के तहत दुर्ग के आईजी रामगोपाल गर्ग को बिलासपुर रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।

शुक्रवार को रामगोपाल गर्ग ने औपचारिक रूप से बिलासपुर रेंज के आईजी का पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह सहित रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं स्टाफ मौजूद रहे।

पदभार संभालने के बाद आईजी रामगोपाल गर्ग ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और रेंज की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता की सुरक्षा, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और पुलिस की संवेदनशीलता उनकी प्राथमिकता रहेगी।नए आईजी के पदभार संभालने से बिलासपुर रेंज में पुलिस प्रशासन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...