बिलासपुर;-स्कूल भवन का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे…..

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर;-सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत स्कूल भवन का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा है। चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों से चोरी का सामान बरामद कर वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें जेल भेज दिया है।

बिलासागुड़ी में मामले का खुलासा करते हुए एएसपी अर्चना झा ने बताया कि 27- 28 मार्च की दरमियानी रात ग्राम सेलर हाई स्कूल का ताला तोड़कर स्कूल में मौजूद दो लैपटॉप, गैस सिलेंडर, चूल्हा, चार कुकर, स्टील के बर्तन चोर ले गए थे। मामला दर्ज कर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से चोर की तलाश कर रही थी। साथ ही संदेहियों को पड़कर उनसे पूछताछ जारी थी। इसी दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लग गए। पता चला कि चोरी का सामान एक दुकान में बेचा गया है। संदिग्धों को पड़कर पूछताछ की गई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

चोरी कर सामानों को जिस वाहन में ले जाया गया था उसके नंबर का भी पता चल गया, जिसके बाद पुलिस आरोपियों तक जा पहुंची। इसी मामले में पुलिस ने बंधवापारा सरकंडा निवासी शंकु उर्फ महावीर सिंह, रामेश्वर साहू, अजय यादव और खपरगंज निवासी कबाड़ी दिनेश साहू को पकड़ा है। इनके अलावा एक नाबालिक भी इस अपराध में संलग्न पाया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ऑटो को भी जप्त कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है वही सभी आरोपियों के विरुद्ध चोरी का मामला और खरीदार पर वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...