बिलासपुर : स्वामी आत्मानंद सहित तमाम स्कूलों में उत्साह से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

Date:

Share post:

उत्साह और खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

जिले में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया। स्वामी आत्मानंद लाल बहादुर शास्त्री उत्कृष्ट विद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद विद्यालय चिंगराजपारा सहित तमाम स्कूलों में उत्साह के साथ शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महापौर श्री रामशरण यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को तिलक लगाकर उनका मुंह मीठा किया गया। प्रवेशोत्सव के दौरान बच्चों को साईकिल, पुस्तक एवं गणवेश का वितरण किया गया। शाला प्रवेशोत्सव में उत्साह और खुशी से बच्चों के चेहरे खिल उठे।
प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में महापौर ने बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्कूल शिक्षा पूरे जीवन की नींव होतीहै। इस दौरान किया गया परिश्रम जीवन में सकरात्मक परिवर्तन लाता है। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने कहा। इस दौरान पार्षद विष्णु यादव,विनोद साहू, प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिका सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद थे।

Related articles

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन रहा है बाबासाहेब के सपनों का भारत- केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले

मुंबई / नई दिल्ली दि. 23 - कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में रिपब्लिकन...

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...