बैडरूम में मिला बेबी कोबरा, घर वाले डरे सहमे बीता रहे रात, जितेंद्र सारथी के टीम ने किया रेस्क्यु

Date:

Share post:

कोरबा -: जिले में लगातार बारिश हो रही वही, हर तरफ पानी ही पानी वहीं अब सांपों के अंडों से बच्चे भी बाहर निकलने लगे हैं ताजा मामला हैं रामनगर का जहां ललित साहू का परिवार निवासरत है उनके घर के एक कमरे में कही से एक बेबी कोबरा घुस कर एक़ किनारे बैठ गया जैसे ही घर वालों की नज़र कोबरा के बच्चे पर पड़ी तो लोग डर से कांप उठे, जिसके फौरन बाद इसकी सूचना वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम (नोवा नेचर) के जितेंद्र सारथी को दिया गया फिर वहां टीम के सदस्य राजू बर्मन को भेजा गया और बेबी कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यु किया गया साथ ही यह भी बताया गया कि आस पास ही फीमेल कोबरा ने कही अंडे दिए होंगे जो विकसित होने के पश्चात अब अंडों से बच्चे बाहर निकलना चालू हो गया हैं तो थोड़ा सावधान रहने की ज्यादा जरूरत हैं, इसके बाद बेबी कोबरा को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

जितेंद्र सारथी ने बताया इस वर्ष का यह बेबी कोबरा का पहला रेस्क्यु था और अब लगातार सभी अलग अलग सांपों के बच्चे मिलेंगे, बड़े सांपों को रेस्क्यु से जितनी सावधानी बरतनी चाहिए उससे कही ज्यादा सांप के बच्चों को रेस्क्यु करते समय बरतना चाहिए, बच्चे बेहद ही आक्रामक होते हैं और डर के कारण बाइट के समय पूरा जहर शरीर में छोड़ देते हैं, उस लिहाज से बच्चों से ज्यादा डर रहता हैं।

जितेंद्र सारथी
वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम (नोवा नेचर)
हेल्प लाइन नंबर
8817534455,7999622151

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...