भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ अखंड नवधा रामायण

Date:

Share post:

सुखरीकला -: कोरबा जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी चांपा के समीप स्थित ग्राम सुखरी कला में भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ अखण्ड नवधा रामायण ।करतला विकासखंड के अंतर्गत आने वाले गांव सुकरी कला में 7 फरवरी से 17 फरवरी तक रामचंद्र जी के चरित्रों पर आधारित अखंड नवधा रामायण का आज मानस गायन प्रवचन प्रारंभ किया जा रहा हैजिसमें आचार्य पं. फलेश पांडे महाराज जी द्वारा वैदिक विधि विधान के साथ पूजन प्रारंभ कर नवधा रामायण की शुरुआत की जाएगी। गांव के प्रबुद्ध जन सहित गांव के देव स्थलों पर जाकर देवी देवताओं को आमंत्रित करते हुए नारायण तालाब से जल भर नवधा स्थल तक कीर्तन भजन मंडली के साथ यज्ञ स्थल गांधी चौक सुकरी कला तक पहुंचा गया जिसमें मुख्य यजमान रूखमणी छेदूराम,नंदलाल,सियाराम ,सजन,परमेश्वर, भूषण सिंह,सुबित,श्यामलाल,गजाधर, रामनाथ,दिलचंद महेश,खिखराम,नत्थू सिंह,अंजोर सिंह ,चेतन साहु समस्त ग्रामवासी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

रवि कुमार साहू की रिपोर्ट

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...