गुरुर/बालोद:- गैर राजनैतिक संगठन छत्तीसगढिया क्रांति सेना गुरुर ब्लाक संजोयक झम्मन लाल हिरवानी के कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव राजधानी में बना रहे है जिसमे छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों का कोई स्थान नहीं ना कोई सम्मान हुवा, लाखो करोड़ो रूपये खर्च करके अन्य प्रदेश देश,विदेश के कलाकारों को बुला कर राज्य उत्सव के कार्यक्रम में मंच दिया I बिडम्बना यह है कि आज छत्तीसगढ़ राज्य को अस्तित्व में आए 22 वर्ष पूर्ण हो चूका है आज भी छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति सुवा,पंथी,करमा,ददरिया,राउत नाचा भोजली,जवारा,पंडवानी,भर्तहरी, बासगीतो के कलाकारो को छतीसगढ़ में कोई स्थान नहीं दिया I अन्य प्रदेश के संस्कृति व कलाकारों को बुला व अन्य प्रदेश के संस्कृति को थोपने का काम किया । हिरवानी ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ निर्माण हुए 22 बछर पूरा होने का बाद भी आज तक छत्तीसगढ़ महतारी भाखा का सृजन नहीं किया 28 नवंबर 2007 को विधानसभा में छत्तीसगढ़ी को राजभाषा का दर्जा देने विधेयक पारित हुआ था। छत्तीसगढ़ी को राज्य की राजभाषा का दर्जा प्रदान कर छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ी भाषा के प्रचलन, विकास एवं राजकाज में उपयोग हेतु समस्त उपाय करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा ‘छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग’ की स्थापना की गई है । परन्तु आज भी छत्तीसगढीं महतारी भाखा का सृजन नही कर पाना भूपेश सरकार की विफलता हैँ ।
भूपेश राज में छत्तीसगढ़ी महतारी भाखा और छत्तीसगढ़ी संस्कृति के साथ छल-झम्मन लाल हिरवानी
Related articles
AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।
शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...
धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट
मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...
दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश
शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...
महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।
शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...


