मंगला चौक, बिलासपुर में श्रीकृष्ण की जयघोष के साथ मनाया गया मलखम्ब  जन्माष्टमी पर्व

Date:

Share post:

बिलासपुर -: जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर मंगला चौक में व्यापारी संघ द्वारा मलखम्ब दही-हांडी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। 20 फीट ऊँचे खंभे पर रखी गई दही-हांडी को फोड़ने युवाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। अनेक प्रतिभागियों ने अथक प्रयास किया, अंतत घरूउमेरी बिलासपुर के करण पात्रे ने पोल पर चढ़कर दही-हांडी फोड़ने में सफलता हासिल की।

विजेता को प्रथम पुरस्कार स्वरूप ₹5100 की राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला भाजपा उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

यह मलखम्ब दही-हांडी महोत्सव पिछले 15 वर्षों से मंगला चौक व्यापारी संघ के अध्यक्ष हरजीत सिंह (सो्नु रिहल) के नेतृत्व में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में महावीर अग्रवाल, जगत छाबड़ा, विकास गुप्ता, अरविंद अग्रवाल, लव यादव, दिनेश पटेल सहित व्यापारी वर्ग व युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाकर आयोजन को यादगार बना दिया।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...