मतगणना कराने कोरबा के अधिकारियों ने जांजगीर में हासिल की जानकारी

Date:

Share post:

मतगणना संबंधी कार्य के लिए प्रशिक्षण आयोजित

कोरबा -: विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत कोरबा जिले के अधिकारियों ने जांजगीर में मतगणना कराने की जानकारी हासिल की। उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (समस्त), मतगणना सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, प्रत्येक विधानसभा हेतु मास्टर ट्रेनर्स एवं जिले के टेबुलेशन प्रभारी अधिकारी, पोस्टल बैलेट नोडल अधिकारी, ईवीएम नोडल अधिकारी, सुरक्षा नोडल अधिकारी एवं प्रोग्रामर को नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर्स (एन.एल.एम.टी.) श्रीकांत वर्मा, उज्जवल पोरवाल एवं सहायक प्रोग्रामर भूपेन्द्र सिंह द्वारा आज जिला पंचायत जांजगीर के सभाकक्ष में मतगणना प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नियमों का पालन करते हुए मतगणना कार्य संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक बिन्दुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतगणना कार्य 03 दिसम्बर 2023 को आईटी कॉलेज कोरबा में किया जाएगा।
   जांजगीर में नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर्स (एन.एल.एम.टी.) द्वारा मतगणना के दौरान किए जाने वाले दायित्वों की विस्तार से जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया। मतगणना के संबंध में प्रमुख वैधानिक प्रावधानों, नियमों तथा मतगणना के दौरान कौन-कौन सी जरूरी सावधानी बरती जानी है, इस जानकारी से अधिकारियों को अवगत कराया गया।
       प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा मतगणना के पूर्व तैयारी, मानव संसाधन व आवश्यक संसाधन की व्यवस्था, डाक मतपत्र की गणना, ईव्हीएम मशीन से मतगणना की व्यवस्था, मतगणना साफ्टवेयर, इंडेक्स कार्ड भरने की व्यवस्था, मतगणना केन्द्रों पर आधारभूत संरचना, मतगणना केन्द्रों में सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। इस दौरान कलेक्टर जांजगीर ऋचा प्रकाश चौधरी, कोरबा से अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग, प्रदीप साहू, सर्व रिटर्निंग अधिकारी, एआरओ, नोडल अधिकारी सहित मास्टर ट्रेनर डॉ एम एम जोशी एवम संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...