मतगणना में आवश्यक व्यवस्था को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक

Date:

Share post:

कोरबा -: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत 03 दिसंबर को आईटी कॉलेज झगरहा में होने वाली मतगणना हेतु आवश्यक तैयारियों को लेकर संबंधित नोडल अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में उन्होंने मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक, माइक्रो ऑब्जर्वर की ड्यूटी, ईव्हीएम मशीनों, पोस्टल बैलेट एवं ईटीपीबीएस हेतु रिजर्व टीम, इंटरनेट कनेक्टिविटी, ईव्हीएम एवं प्रपत्र सीलिंग, 100 मीटर तक सुरक्षा व्यवस्था, मोबाइल कैमरा प्रतिबंध, पार्किंग व्यवस्था, मीडिया कंट्रोल रूम, कंट्रोल रूम कम्युनिकेशन, जलपान व्यवस्था, रेण्डमाइजेशन आदि की समीक्षा की। इस दौरान अपर कलेक्टर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सीमा पात्रे, रिटर्निंग अधिकारी रामपुर प्रदीप साहू, रिटर्निंग अधिकारी कोरबा श्रीकांत वर्मा, रिटर्निंग अधिकारी कटघोरा रिचा सिंह और रिटर्निंग अधिकारी पाली तानाखार हरिशंकर पैंकरा उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...