महतारी वंदन योजना का मिल रहा लाभ, अब किसी से मांगने नहीं पड़ते पैसे : उर्मिला कुमारी

Date:

Share post:

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रही हैं आत्मनिर्भर

घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति, बच्चों की पढ़ाई के साथ ही अपनी जरूरतों को पूरा करने में हुई सक्षम

कोरबा -: मोदी की गारंटी के तहत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक कदम उठाते हुए महतारी वंदन योजना प्रारंभ की गई है। प्रतिमाह एक हजार रुपए और साल में 12 हजार रूपए महिलाओं के खाते में अंतरित करने के साथ उन्हें आर्थिक मदद पहुंचाने की इस पहल से महिलाओं में एक अलग ही उत्साह का वातावरण है। उनका कहना है कि सरकार की इस योजना से हमें अब अपनी छोटी-छोटी जरूरतों में किसी के पास पैसा मांगने की आवश्यकता नहीं है।
कोरबा नगरीय क्षेत्र के पोड़ीबहार की रहने वाली उर्मिला कुमारी ने बताया कि हमने सोचा भी नहीं था कि महिलाओं के लिए ऐसी योजनाएं संचालित होगी जिसमें हर माह एक-एक हजार रुपए की सहायता राषि प्राप्त होगी। हम महिलाएं गृहणी के तौर पर पूरा घर चलाती हैं और एक-एक रुपये की बचत कर थोड़े बहुत पैसे जमा कर पाती हैं। जिसका उपयोग अक्सर घर की जरूरी वस्तुओं के पूर्ति में हो जाता हैं। उर्मिला ने बताया कि उसके परिवार में उसके पति, बच्चे सहित पांच सदस्य हैं। उसके पति प्रकाश दास महंत मजदूरी करते हैं, पति की आमदनी से ही परिवार का खर्च चलता है, लेकिन कोई बचत नहीं हो पाती है, जबकि समय-समय पर परिवार में पैसे की आवश्यकता पड़ती रहती है। पिछड़े परिवार के लोगों के लिए एक-एक रुपये का विशेष महत्व होता है। ऐसे में सरकार द्वारा माह में एक हजार रुपये और साल में 12 हजार रूपए की आर्थिक सहायता मिलने से महिलाओं को बहुत राहत मिल रही है। महतारी वंदन योजना लागू होने के बाद उसे भी अब हर महीने एक-एक हजार रूपए मिल रहे हैं। इससे उनकी बड़ी परेशानी दूर हो गई है। इन पैसों से वे अपने घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति कर पाने में सक्षम हुई हैं। छोटी-मोटी जरूरतों के लिए किसी के सामने हाथ फैलाना नहीं पड़ रहा है।
उर्मिला ने बताया कि वह स्नातक उत्तीर्ण है और आगे भी पढ़ाई करना चाहतीं हैं। इस राशि का वह आगे अपने आगे की पढ़ाई के लिए भी कर सकेंगी। योजना का लाभ पाकर उत्साहित उर्मिला ने कहा कि शासन की यह कल्याणकारी योजना आर्थिक रूप से कमजोर केवल उनके ही परिवार नहीं बल्कि ऐसे अन्य दूसरे परिवार के लोगों के लिए भी काफी अच्छी योजना है। इससे अनेक महिलाएं लाभान्वित होकर आर्थिक रूप से मजबूत बन रही है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...