*माध्यमिक विद्यालय कन्या बस्ती में बच्चियों को संस्था प्रधान ने स्वयं प्रदान किए गणवेश*

Date:

Share post:

*माध्यमिक विद्यालय कन्या बस्ती में बच्चियों को संस्था प्रधान ने स्वयं प्रदान किए गणवेश*

अनूपपुर। माध्यमिक विद्यालय कन्या बस्ती अनूपपुर में बच्चियों के पास पहचान पत्र (आईडी) उपलब्ध न होने की स्थिति में शासन द्वारा पोर्टल पर गणवेश राशि का अपडेट नहीं हो पा रहा है। परिणामस्वरूप विद्यालय की कुछ बच्चियाँ गणवेश से वंचित हो रही थीं।
ऐसे में संस्था प्रधान अजय कुमार प्रसाद ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अपनी ओर से तीन छात्राओं संतोषी कोल, सृष्टि कोल (कक्षा पहली) एवं लक्ष्मी कोल (कक्षा दूसरी) को गणवेश प्रदान किया।
विद्यालय प्रबंधन की इस पहल से बच्चियों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। अभिभावकों एवं ग्रामवासियों ने संस्था प्रधान के इस मानवीय कदम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास बच्चों को शिक्षा के प्रति और अधिक उत्साहित करेंगे।शासकीय माध्यमिक विद्यालय कन्या बस्ती,
शिक्षिकाएँ सविता प्रजापति, शैल शर्मा एवं एस. स्वाती राव गणेश वितरण के समय उपस्थित रही ।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...