माध्यमिक शाला बरबसपुर में प्रभारी मंत्री ने विशेष भोज में की सहभागिता

Date:

Share post:

  • अनूपपुर 15 अगस्त 2025/ स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025 के अवसर पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण अंतर्गत जिले के लक्षित सभी शालाओं के विद्यार्थियों को विशेष भोज कराया गया। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार जिले के जैतहरी विकासखण्ड अंतर्गत माध्यमिक शाला बरबसपुर में आयोजित विशेष भोज में शामिल हुए। इस मौके पर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती राठौर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रामदास पुरी, पूर्व जनपद अध्यक्ष पुष्पराजगढ़ श्री हीरा सिंह श्याम, एसडीएम अनूपपुर श्री कमलेश पुरी, लोकतंत्र सेनानी श्री मूलचंद अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिन्ट मीडिया के पत्रकार भी विशेष भोज कार्यक्रम में सहभागी रहे।
समा.क्र./87

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...