मानव श्रृंखला, रैली, नुक्कड़ नाटक, दीवार लेखन व निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

Date:

Share post:

आयुष विभाग द्वारा पीएचसी केराकछार में मतदाता जागरूकता रैली का किया गया आयोजन

कोरबा -: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार के निर्देशन एवं जिला स्वीप नोडल व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विश्वदीप के मार्गदर्शन में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मानव श्रृंखला, रैली, नुक्कड़ नाटक, दीवार लेखन व निबंध प्रतियोगिता जैसे विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर सतत् रूप से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आयुष विभाग द्वारा करतला विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केराकछार में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। आयुष विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को मतदान की महत्ता को बताते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान देने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही सभी को मतदान तिथि को अनिवार्य मतदान हेतु संकल्पित किया।

रंगोली के माध्यम से मतदाताओं को किया गया जागरूक :-
इसी प्रकार प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा के मार्गदर्शन में आज विद्यालय के स्वीप इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूली छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं आकर्षक रंगोली के माध्यम से मतदाताओं को विधानसभा निर्वाचन 2023 में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...