मालखरौदा क्रिकेट समिति के द्वारा दीपावली प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मालखरौदा दशहरा मैदान मे सम्पन्न हुआ मुख्य अतिथि रहे मालखरौदा पुलिस थाना प्रभारी वंश नारायण शर्मा सर।

Date:

Share post:

 

 

मालखरौदा क्रिकेट समिति के तत्वाधान में आयोजित दीपावली प्रीमियर लीग 2026 जिसमे क्षेत्र के विभिन्न गाँवों से लगभग 90 खिलाडियों ने हिस्सा लिया था और 8 टीमों के मध्य,चारपारा व मालखरौदा के मैदान मे एक साथ 4 मैचों का आयोजन करके इस श्रृंखला का फाइनल मैच हिमांशु वारियर्स और अक्ति अवेंजर्स के बीच खेला गया जिसमे हिमांशु की टीम ने अक्ति के टीम को 2 विकेट से हराकर टूर्नामेंट अपने नाम किया साथ ही फ़ाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच सिद्धार्थ, सीरीज और ऑरेंज कैप सुनील भारद्वाज, पर्पल कैप विजय खरे,बेस्ट फील्डर का तमगा राजकिशोर अजगल्ले को प्राप्त हुआ।

उक्त भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय वंश नारायण शर्मा जी थाना प्रभारी मालखरौदा,श्री जितेंद्र विजय बहादुर सिंह जी जनपद सदस्य मालखरौदा गांव के समस्त सीनियर खिलाडियों के आतिथ्य मे संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में विशेष सहयोगियों के रूप में समिति के अध्यक्ष श्री भूषण बंजारे जी,संरक्षक श्री राम नरेश अजगल्ले जी, कोषाध्यक्ष गिरिजा शंकर दिनेश जी,पुलिस विभाग से श्री शत्रुघ्न जांगड़े जी, श्री सहदेव यादव जी,सभी टीमों के कप्तान अतुल जाटवर जी, अक्ति भारद्वाज जी, अजय तम्बोली जी,हिमांशु मिश्रा जी,मलेश,कोमल वैष्णव जी,मनोज खांडे जी,अनुराज सिदार जी सहित समस्त समिति के खिलाड़ी साथी मौजूद रहे।

फाइनल मैच की कमेंट्री सूरज प्रकाश चंद्रा जी,हरि नारायण चंद्रा जी द्वारा किया गया।

      Related articles

      पड़रिया में 150 मीटर पी.सी.सी. रोड के लिए 14 नवंबर को चक्का जाम* *सचिव पर एक साल से काम रोकने का आरोप, माकपा...

      *पड़रिया में 150 मीटर पी.सी.सी. रोड के लिए 14 नवंबर को चक्का जाम**सचिव पर एक साल से काम...

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...