मालखरौदा सद्भावना भवन में संपन्न हुआ जिला साहू संघ सक्ती का चुनाव प्रकाश साहू जिलाध्यक्ष व मेम कुमार साहू जिला उपाध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी विजयी

Date:

Share post:


Oplus_0

सक्ती। जिला साहू संघ सक्ती का निर्वाचन कार्यक्रम मालखरौदा स्थित सद्भावना भवन में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। निर्वाचन परिणामों में प्रकाश साहू जिला अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं मेम कुमार साहू जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती रितु साहू जिला उपाध्यक्ष (महिला), प्रहलाद साहू जिला संगठन सचिव (पुरुष) तथा षडेश्वरी साहू जिला संगठन सचिव (महिला) पद पर निर्वाचित होकर विजयी हुए।

 

चुनाव परिणाम घोषित होते ही साहू समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल बन गया। समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं युवा वर्ग ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रकाश साहू ने सभी समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की एकता, पारदर्शिता एवं सहभागिता के साथ साहू समाज के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...