मुख्यमंत्री बघेल आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का लोकार्पण

Date:

Share post:

जिला स्तरीय कार्यक्रम कापूबहरा गौठान में होगा आयोजित

कोरबा -: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गांवों में विकसित किए गए महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का उद्घाटन आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा के ग्राम गौठान कापूबहरा में किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रवीन्द्र चौबे करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद कोरबा ज्योत्सना महंत, संसदीय सचिव शकुंतला साहू, कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर, पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा, रामपुर विधायक ननकीराम कंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर सहित जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने एवं ग्रामीणों को गांव में ही लघु उद्योगों में संलग्न कर आजीविका के साधन प्रदान करने प्रदेश सहित जिले में भी 10 रीपा विकसित किए जा रहे हैं। रीपा के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न आजीविका गतिविधियों में जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। जिससे उन्हें गांव में ही रोजगार मिल सकेगा। कोरबा जिले में 10 महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) में विकासखण्ड करतला के जमनीपाली एवं कोटमेर, कटघोरा के अरदा और रंजना, पोड़ी-उपरोड़ा के सेमरा और कापूबहरा, पाली के केराझरिया और नोनबिर्रा एवं विकासखण्ड कोरबा के पहंदा और चिर्रा शामिल हैं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...