मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गौरा-गौरी की पूजा कर प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की

Date:

Share post:

कोरबा -: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरबा नगर के पावन महर्षि वाल्मीकि आश्रम में भगवान शिव और माता पार्वती के प्रति आस्था के प्रतीक गौरा-गौरी की विधिवत पूजा-अर्चना की। साथ ही उन्होंने आश्रम परिसर में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की मूर्तियों की भी श्रद्धापूर्वक पूजा की। इस अवसर पर सीएम साय ने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
तथा कहा कि यह पावन स्थल हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और मूल्यों का प्रतीक है, जो समाज में शांति, सद्भाव और एकता का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री साय ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न की। उन्होंने कहा कि गौरा-गौरी पूजा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं का प्रतीक है। भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना से जनकल्याण, प्राकृतिक संतुलन और सामाजिक समरसता का मार्ग प्रशस्त होता है।
इस अवसर पर वाणिज्य,  उद्योग,  श्रम, आबकारी, सार्वजिनक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत, पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर, आईजी डॉक्टर संजीव शुक्ला, कलेक्टर कुणाल दुदावत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, गोपाल मोदी, पनत राम भगत,बीरबल सिंह, रघुराज सिंह
सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, गणमान्य नागरिक, बड़ी संख्या में  जनजाति समुदाय के लोग उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...