युवा कांग्रेस ज़िला कोरबा ने एसईसीएल प्रबंधक सबएरिया सुराकछार को बाँकी मोंगरा क्षेत्र के कालोनी में व्याप्त समस्याओं को लेकर सांकेतिक आंदोलन करते हुए सौपा पत्र

Date:

Share post:

जल्द से जल्द समस्याओं के निराकरण की माँग अन्यथा कोल परिवहन रोकने की चेतावनी

बांकी मोगरा -: युवा कांग्रेस ज़िला कोरबा द्वारा युवा कांग्रेस महासचिव मधुसूदन दास के नेतृत्व एव वरिष्ठ कांग्रेसी परमानंद सिंह,पार्षद अजय प्रसाद,DCC महामंत्री संजय आज़ाद के मार्गदर्शन में बाँकी मोंगरा कालोनी क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के निराकरण को लेकर एसईसीएल महाप्रबंधक कोरबा एरिया को ज्ञापन सौपा और जल्द से जल्द समस्याओ का समाधान न होने की दशा में उग्र आंदोलन एव कोल परिवहन रोकने की चेतावनी भी दी गई।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस महासचिव मधुसूदन दास,पार्षद पवन गुप्ता,साहिद कुजूर,महासचिव,SC कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मोहन लदेर,छतराम जांगड़े,प्रदेश सचिव अमरूदास महंत,एनएसयूआई ज़िलाध्यक्ष दीपक वर्मा,ज़िला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष M शब्बीर ख़ान,ने संयुक्त रूप से कहा की बाँकी मोंगरा क्षेत्र आपके आश्रित क्षेत्र में आता है पूर्व में जब खदान का संचालन था तब तक यह व्यवस्था दूरस्थ थी जबसे 4नंबर खदान बंद हुआ है समस्याओं का अंबार लग गया है जिसका निराकरण आपके द्वारा पूर्णतः बंद कर दिया गया है समस्याएँ निम्न है – :

1.बाँकी मोंगरा क्षेत्र के बाँकी कालोनी,जंगल साइड,शांतिनगर,बनवारी साइड,गजरा कालोनी,कटाईंनार,घुड़देवा में रहवासी एरिया की सड़को की स्थिति अत्यंत जर्जर है जल्द से जल्द रिपेयरिंग करवाया जाये।
2..बाँकी क्षेत्र में संचालित SECL हॉस्पिटल में प्रशिक्षित नर्स,स्टाफ़,डाक्टरों की पदस्थापना किया जाये एव संचालन उचित तरीक़े से किए जाये।
3..संपूर्ण कालोनी क्षेत्र की सफ़ाई व्यवस्था अत्यंत गंभीर है वर्तमान में डेंगू ,मलेरिया संबंधित बीमारी फेल रहा है सफ़ाई न होने के कारण अत्यंत परेशानी हो रही है सफ़ाई व्यवस्था को दूरस्थ किया जाये।
4.. पंखादफ़ाई बाँकी मोंगरा बायपास में स्ट्रीट लाइट जल्द से जल्द लगवाया जाये।
5..बाँकी मोंगरा ढेलवाडीह मार्ग की स्थिति अत्यंत जर्जर है जल्द से जल्द मरम्मत करवाया जाये।
पत्र सौप कर क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को जल्द से जल्द निराकरण करने अन्यथा आंदोलन एव कोल वाहनो का परिवहन रोकने का अहवान किया गया जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर ज़िला सचिव समीम अंसारी,आशीष अग्रवाल,ब्लॉक अध्यक्ष इस्माइल भाई,एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद काकरे,गणेश,सोनू जोशी,मनजीत सिंह और अनेक युवा कांग्रेसी उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...