युवा कांग्रेस जिला कोरबा ने कोरबा मेडिकल कालेज में हुए मारपीट की घटना में उचित कार्यवाही की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पत्र जिलाधीश को सौपा

Date:

Share post:

कोरबा -: युवा कांग्रेस जिला कोरबा द्वारा युवा कांग्रेस जिला महासचिव मधुसूदन दास के नेतृत्व में कोरबा मेडिकल कालेज हॉस्पिटल में डॉक्टर के द्वारा मरीज से किये गए मारपीट के विरोध स्वरूप एव मेडिकल कालेज के डीन के द्वारा मामले को दबाने के प्रयास के आशंका को देखते हुए छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के नाम का पत्र कोरबा जिलाधीश महोदय एव प्रतिलिपी जिलापुलिस अधीक्षक महोदय एव मुख्य स्वस्थ एव चिकित्सा अधिकारी को सौपा साथ ही साथ तत्काल प्रभाव से डॉक्टर को निलंबित करते हुए एक उच्चस्तरिय जांच टीम गठित करने की मांग की गई।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला महासचिव मधुसूदन दास ने कहा की यह समाचार पत्रों एव शोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो के माध्यम से हमे जानकारी प्राप्त हुई कि कोरबा में संचालित मेडिकल कालेज के अंतर्गत आश्रित हॉस्पिटल में एक डॉक्टर के द्वारा हॉस्पिटल में भर्ती मरीज के साथ मारपीट की घटना को अनंजाम दिया गया। इस मामले में मेडिकल कालेज प्रबन्धन को तत्काल प्रभाव से डॉक्टर को निलंबित करना चाहिए था परंतु उनके द्वारा केवल नोटिस जारी करके सिर्फ खानापूर्ति करने की कोशिश की गई है हमे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कॉलेज प्रबंधन के द्वारा मामले को दबाने का प्रयाश किया जा रहा है।
और हमे आशंका ही कि जब खुलेआम इस घटना को मेडिकल कालेज के डीन के द्वारा दबाने का प्रयास किया जा रहा है तो आगे उनसे क्या ही उम्मीद कर सकते है क्योंकि लापरवाही की यह पहली घटना नही है युवा कांग्रेस मांग करती है की मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित एव तत्काल रूप से डॉक्टर को निलंबित किया जाए साथ ही साथ मेडिकल कालेज के डीन के ऊपर भी कार्यवाही किया जाए।
साथ ही साथ मामले की निष्पक्ष जांच हेतु एक उच्चस्तरिय टीम गठित करके इस घटना की सच्चाई को बाहर लाया जाए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शिवम राय,युवा कांग्रेस पूर्व जिला सचिव जय किशन पटेल,कमल किशोर चंद्रा,बबलू मारवा,आरिफ खान,राज देवांगन,रोहन चौहान,सोनू साहू,पुष्पेंद्र,सागर चौहान,कोमल रमानी,महेश यादव,बृजेश साहू,बिट्टू साहू,अमन अग्रवाल, और अनेक युवा कांग्रेसी उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...