कोरबा -: नेहरू युवा केंद्र कोरबा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ,भारत सरकार ) द्वारा युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण का समापन स्टेट बैंक ओफ़ इंडिया के आरसेटी (कोरबा ) सेंटर में समापन किया गया । इस प्रशिक्षण में 40 ग्रामीण युवाओं ने भाग लिया था जो विभिन युवा / युवती मंडल और ग्रामीण अंचल के युवाओं ने हिस्सा लिया था । प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व की शमता को बढ़ाना और उनको सामाजिक विकास के प्रति जागरुक करना था । तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में युवाओं को टेक्नॉलजी , सरकारी योजना, नेतृत्व विकास , बैंकिंग अवेर्नेस , उनके विभिन समस्याओं पे बातचीत की गयी और प्रशिक्षण के उपरांत उनसे सामुदायिक विकास के लिए प्रेरित किया गया । प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम में मधु पांडेय (पूर्व अध्यक्ष ,बालक कल्याण समिति एवं अंतरष्ट्रिया महिला खिलाड़ी )मौजूद थे । कार्यक्रम के समापन में अरविंद बिस्वस , निदेशक , स्टेट बैंक ओफ़ इंडिया ,आरसेटी मौजूद थे । प्रशिक्षण में आए सभी प्रतिभागी को प्रमाण पत्र देके सम्मानित किया गया । सम्पूर्ण तीन दिवसीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयमसेवक चतुर खरे , यूपणरायण यादव , सुभाष जगत ,नेमा कुंजर , लेखरम सोनवानी, ने संचालन की मुख्य भूमिका निभायी । कार्यक्रम का समापन संचालन ज़िला युवा अधिकारी शुभजीत डे द्वारा किया गया।
रवि कुमार साहू की रिपोर्ट


