राज्य खेल अकादमी के लिए जिले से 06 तीरंदाजी खिलाड़ियों का हुआ चयन

Date:

Share post:

चयनित खिलाड़ियों को 16 नवंबर को प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर में उपस्थित होने सूचना जारी

कोरबा -: राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई, बिलासपुर में आवासीय तीरंदाजी अकादमी के लिए जिले से 03 बालक एवं 03 बालिका कुल 06 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। खेलों इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बहतराई, बिलासपुर में आवासीय तीरंदाजी अकादमी के लिये जारी चयन सूची में कोरबा जिले से 03 बालक  गीतेश यादव मुड़ापार कोरबा,  योगेन्द्र यादव रामनगर कोरबा एवं अभिषेक सोनवानी का चयन किया गया है। इसी प्रकार चयनित बालिकाओं में कु.माही जांगड़े सुभाष ब्लॉक एस.ई.सी.एल. कोरबा, कु. विनीता यादव रामनगर कोरबा एवं कु.दिव्या यादव मुड़ापार कोरबा शामिल है।

          जिला खेल अधिकारी ने बताया की 10 सितंबर 2021 को स्व. बी.आर.यादव, राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र, बहतराई, जिला बिलासपुर में राज्य स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित की गई थी। ट्रायल में जिले के छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है। उन्होंने बताया की चयनित खिलाड़ियों को 16 नवंबर  को प्रातः 10:00 बजे जरूरी दस्तावेज के साथ खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई बिलासपुर में उपस्थित होने की सूचना जारी की गई है। खिलाड़ियों को आवश्यक दस्तावेजों जैसे अकादमी संचालन नियम 2014 अंतर्गत परिशिष्ट ‘अ’ एवं ‘ब’, जिला चिकित्सालय का जिला चिकित्सा प्रमाण पत्र, खिलाड़ी की व्यक्तिगत जानकारी, अंकसूची मूल एवं छायाप्रति, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, खेल उपलब्धि से संबंधित प्रमाण पत्र मूल एवं छायाप्रति, बैंक खाता विवरण एवं पासबुक की छायाप्रति, फोटो पासपोर्ट साइज 06 नग सहित प्रशिक्षण केंद्र में उपस्थित होना होगा। खिलाड़ियों को आवेदन पत्र के साथ चाही गई आवश्यक दस्तावेज अवश्य संलग्न करना होगा। अधिक जानकारी के लिये सहायक खेल अधिकारी, जिला खेल एवं युवा कल्याण से मो.नं.- 9074668699 पर संपर्क कर सकते है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...