राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके 05 से 07 जनवरी 2023 तक रहेंगी कोरबा प्रवास पर

Date:

Share post:

कोरबा -: राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके  05 जनवरी 2023 से 07 जनवरी 2023 तक तीन दिवसीय कोरबा प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान राज्यपाल सुश्री उईके विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 05 जनवरी 2023 को राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके सड़क मार्ग से होकर दोपहर 12 बजे कोरबा सीएसईबी गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। दोपहर तीन बजे इंदिरा स्टेडियम कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके पश्चात् सतरेंगा पहुंचेंगी। सतरेंगा गेस्ट हाउस में ही रात्रि विश्राम के पश्चात् 06 जनवरी 2023 को सुबह सतरेंगा से रवाना होकर मानगुरू स्टेडियम ग्राम तानाखार में आयोजित कार्यक्रम में सुबह 11ः15 बजे शामिल होंगी। 01ः25 बजे बांगो गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। दोपहर 02ः00 बजे सतरेंगा गेस्ट हाउस के लिए रवाना होंगीं, जहां रात्रि विश्राम पश्चात् 07 जनवरी 2023 को सुबह 11ः50 बजे जश्न रिसॉर्ट कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके पश्चात् दोपहर 02ः30 बजे रतनपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...