कोरबा -: राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके 05 जनवरी 2023 से 07 जनवरी 2023 तक तीन दिवसीय कोरबा प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान राज्यपाल सुश्री उईके विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 05 जनवरी 2023 को राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके सड़क मार्ग से होकर दोपहर 12 बजे कोरबा सीएसईबी गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। दोपहर तीन बजे इंदिरा स्टेडियम कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके पश्चात् सतरेंगा पहुंचेंगी। सतरेंगा गेस्ट हाउस में ही रात्रि विश्राम के पश्चात् 06 जनवरी 2023 को सुबह सतरेंगा से रवाना होकर मानगुरू स्टेडियम ग्राम तानाखार में आयोजित कार्यक्रम में सुबह 11ः15 बजे शामिल होंगी। 01ः25 बजे बांगो गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। दोपहर 02ः00 बजे सतरेंगा गेस्ट हाउस के लिए रवाना होंगीं, जहां रात्रि विश्राम पश्चात् 07 जनवरी 2023 को सुबह 11ः50 बजे जश्न रिसॉर्ट कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके पश्चात् दोपहर 02ः30 बजे रतनपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके 05 से 07 जनवरी 2023 तक रहेंगी कोरबा प्रवास पर
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649
Related articles
AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।
शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...
धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट
मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...
दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश
शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...
महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।
शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...


