कोरबा -: राज्योत्सव के अवसर एक नवंबर को स्थानीय घंटाघर मैदान पर बिहान बाजार भी सजेगा। जिले के महिला स्वसहायता समूहों द्वारा बनाये गये विभिन्न लोकल प्रोडक्ट शहरवासियों की खरीदी के लिए इस बाजार में उपलब्ध रहेंगे। बिहान बाजार में चटपटे छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद भी शहरवासी ले सकेंगे। राज्योत्सव स्थल पर लग रहे बिहान बाजार में महिला समूहों द्वारा बनाये गये गोबर के दिये और कला कृतियां, आकर्षक हैंडलूम उत्पाद, कोसा साड़ियां और अन्य ड्रेस मटेरियल, बांस कला कृतियां, बैग, पर्स, एलईडी बल्ब, डिटर्जेट पावडर, जूट के बने सामान और सुगंधित साबुन भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। बिहान बाजार में स्थानीय महिलाओं द्वारा बनाये गये विभिन्न प्रकार के पापड़, आचार, पौष्टिक लड्डू, जैविक दवाईयां और सुगंधित चावल आदि भी शहरवासी खरीद सकेंगे। यहां स्थानीय किसानों द्वारा प्रसंस्कृत काजू, चिरौंजी आदि भी मिलेगी। बिहान बाजार के साथ ही राज्योत्सव स्थल पर लोगों को छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का भी स्वाद मिलेगा। शहरवासी इस दौरान डूबकी, ईढिहर, लाल भाजी, ठेठरी, खुर्मी, चौसेला, अंगाकर रोटी, चिला, सलोनी, फरा आदि व्यंजनों का भी राज्योत्सव स्थल पर स्वाद ले सकेंगे।
राज्योत्सव कार्यक्रम में सजेगा बिहान बाजार, छत्तीसगढ़ी व्यजनों का भी मिलेगा स्वाद
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649
Related articles
AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।
शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...
धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट
मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...
दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश
शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...
महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।
शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...


