रायपुर : भूपेश सरकार ने एमसीबी को दिया हक: श्री गुलाब कमरो

Date:

Share post:

राज्य सरकार ने हर वर्ग का रखा ध्यान: डॉ. जायसवाल

एमसीबी की पहली वर्षगांठ पर जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

शुभ संकेत/रायपुर:- मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के प्रथम स्थापना दिवस की वर्षगाठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत विधायक श्री गुलाब कमरो ने उपस्थित जनों को नव गठित जिला एमसीबी बनने पर शुभकामनाएं दी।



श्री कमरो ने कहा कि जिला बनने से क्षेत्र की जनता को अब कोरिया जिले पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। अब जिला स्तर पर होने वाले सभी प्रकार के काम एमसीबी में होने लगा है। इससे क्षेत्र की जनता की समय, परिश्रम, अर्थ में होने वाले खर्च की बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की आवश्यकता और जरूरत को ध्यान रखते हुए अनेक प्रकार के विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने क्षेत्र की जनता की बहुप्रतिक्षित मांग को सरकार गठन होने के बाद पूरा किया। इसके लिए जिलेवासियों की ओर से मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत आभार। कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय बिसाहू दास महंत, सांस्कृतिक भवन में आयोजित किया गया। विधायक श्री कमरो ने कहा कि नव गठित जिले में विकास की अपार संभावनाएं हैं। जिसे समय के साथ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केवल एक वर्ष के छोटे अंतराल में जिले में हुए विकास कार्यों को देखने को मिला है। जिले में हुए विकास की झलक यहाँ के लोगो के चेहरे व मुस्कान में स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

मनेंद्रगढ़ के विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने कहा कि भूपेश सरकार ने इस जिले को बहुत कुछ दिया है। मेडिकल कॉलेज, कृषि महाविद्यालय, नए तहसील, नए नगर पंचायत आदि की सौगात दी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल किसानों के हितों में अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। जिससे किसानों की माली हालत सुधरी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और धरोहर को सहेजने का काम कर रही है। अब गांव की संस्कृति, शहरों तक फैल रही है। डॉ. ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन सभी वर्गों के हितों में योजनाएं संचालित कर रही है। जिले के विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना है।

जिले की पहली वर्षगांठ पर स्वर्गीय बिसाहू दास महंत सांस्कृतिक भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। छत्तीसगढ़ी व सरगुजिहा गीतों में श्रोता झूमते दिखे। स्कूली बच्चों ने सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में आए लोगों से खूब वाहवाही बटोरी। कलेक्टर श्री नरेंद्र दुग्गा ने जिले की उपलब्धि और विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी जिला गठन के एक बरस होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत देने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि के द्वारा स्मृति चिन्ह व राशि भेंट की गई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत कोरिया, अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, नगर पालिका निगम चिरमिरी के महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल, अध्यक्ष जनपद पंचायत-मनेंद्रगढ़ डॉ. विनय शंकर सिंह, अध्यक्ष जनपद पंचायत-खड़गवां, श्रीमती सोनवती उर्रे, अध्यक्ष नगर पंचायत-झगराखंड श्री रजनीश पाण्डेय, अध्यक्ष, नगर पंचायत खोंगापानी श्री धीरेन्द्र विश्वकर्मा, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, मनेंद्रगढ़, श्रीमती प्रभा पटेल, अध्यक्ष, जनपद पंचायत भरतपुर श्रीमती राजकुमारी बैगा, अध्यक्ष, नगर पंचायत नई लेदरी श्रीमती सरोज यादव सहित जिले के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...