रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से स्व. श्री साधराम यादव के परिजनों ने की मुलाकात

Date:

Share post:

रायपुर -: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय, रायपुर में कवर्धा विधायक व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी के साथ आये स्वर्गीय साधराम यादव के परिजनों ने सौजन्य मुलाकात की।
      मुख्यमंत्री साय ने उनके परिजनों से चर्चा करते हुए कहा कि साधराम की निर्मम हत्या से हम भी समान रूप से आहत है। उन्होंने कहा कि हमने साधराम के हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने के लिए जांच एनआईए को सौंप दी है। एनआईए की सूक्ष्म जांच से आरोपी बच नहीं सकते और आपको न्याय मिलकर रहेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ एक शांत प्रदेश है और यहां के माहौल को अशांत करने वाले किसी भी तत्व  से सख्ती से निपटा जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय साधराम यादव की पत्नी प्रमिला से कहा कि आपके परिवार के लिए आर्थिक सहयोग भी दिया जाएगा। उन्होंने परिवार के एक सदस्य की शासकीय नौकरी के लिए प्रस्ताव कैबिनेट में लाने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि आप जैसा न्याय चाहते है, हम शासन स्तर पर उस दिशा में पहल करेंगे और आपके परिवार का हर संभव सहयोग किया जाएगा।  

    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कवर्धा के साधराम यादव की हत्या की एनआईए से जांच कराने की पिछले दिनों घोषणा की थी, ताकि घटना की सूक्ष्मतापूर्वक जांच हो सके। मुख्यमंत्री साय ने कहा था कि साधराम यादव की निर्दयतापूर्वक हत्या की जितनी भी निंदा की जाये कम है। मामला कवर्धा शहर से लगे हुए लालपुर की है, जहां 20 जनवरी की दरम्यानी रात को चरवाहे साधराम यादव की गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या की गई थी।

    इस दौरान स्वर्गीय श्री साधराम यादव के पुत्र योगेश्वर, जलेश्वर, भाई शिधराम यादव, कजेलाल यादव, पंचराम यादव,अघान लाल, राजू यादव,  सुकरिया यादव, श्री गोलू यादव उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...