रूकबहरी एनीकट से किसानों को सिंचाई के लिए मिलता है पानी

Date:

Share post:

व्यवसायिक उपयोग पर होगी कार्यवाही

कोरबा -: कोरबा विकासखण्ड के सारबहार बारहमासी नाला पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रूकबहरी एनीकट योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना से आसपास के ग्रामीणों को निस्तारी की सुविधा के साथ, भू-जल संवर्धन एवं कृषकों के श्रम के साधन से लगभग 80 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि एनीकट का निर्माण पूर्ण होने के साथ ही क्षेत्र के कृषक स्वयं के साधन से लगभग 25 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ सिंचाई के लिए पानी ले रहे हैं। क्रेडा विभाग द्वारा ग्राम रूकबहरी के कृषकों की आय बढ़ाने के लिए एवं सब्जी खेती को बढ़ावा देने के लिए 40 एचपी क्षमता का सोलर पंप भी स्थापित कर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। किसानों की सोलर पंप संचालन के लिए गांव के ही शिक्षित ग्रामीण को मानदेय के आधार पर नियुक्त कर जिम्मेदारी दी गई है। सालबहार नाला अंतर्गत एनीकट में साल भर पानी भरा रहता है। जल संसाधन संभाग कोरबा के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता में है। एनीकट के पानी से अनेक किसान सिंचाई भी कर रहे हैं। उक्त पानी का व्यवसायिक उपयोग नहीं किया जा सकता, यदि किसी के द्वारा एनीकट के पानी का निजी उपयोग किया जाता है तो उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी की जाएगी।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...