लंबित प्रकरणों को शीघ्र करें निराकृत :  कलेक्टर सौरभ कुमार

Date:

Share post:

कलेेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक

कोरबा -: कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में समय सीमा की बैठक लेते हुए लंबित प्रकरणों की समीक्षा की तथा उनके निश्चित समय पर निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने समीक्षा हेतु निर्धारित एजेण्डाओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ कलेक्टर ने आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु आवश्यक तैयारियों के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन हेतु निर्धारित सामग्री के मूल्य निर्धारण, मतदान केंद्रो की वेब कास्टिंग, नेटवर्क की स्थिति, सेक्टर अधिकारियों के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजीव आश्रय योजना, एसईसीएल की भूमि एवं वन भूमि के पट्टे के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, डीएफओ कटघोरा कुमार निशांत, अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, दिनेश पटेल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो...