शुभ संकेत/बांकी मोंगरा -( विनोद साहू की रिपोर्ट) छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, बांकी मोंगरा इकाई के तत्वावधान में संघ के जिला उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय राजू खत्री जी के निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों एवं संघ के पदाधिकारियों ने स्वर्गीय राजू खत्री जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया और उनके पत्रकारिता क्षेत्र में दिए गए योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम के दौरान जिला संरक्षक विनोद साहू जी, जिला उपाध्यक्ष निशांत झा जी एवं इकाई अध्यक्ष राज कुमार साहू जी ने अपने संदेश के माध्यम से स्वर्गीय राजू खत्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि राजू खत्री जी ने करतला क्षेत्र में पत्रकारिता के साथ संघ के माध्यम से पत्रकार साथियों के बीच में अपनी अलग पहचान बनाई और संगठन के प्रति भी उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से पत्रकारिता जगत एवं संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला संरक्षक विनोद साहू जी, जिला उपाध्यक्ष निशांत झा जी, मीडिया प्रभारी मनहरण साहू जी, सदस्य विकास सोनी जी, इकाई अध्यक्ष राज कुमार साहू जी, सचिव राजू सैनी जी, नागेन्द्र सोनी जी, दिनेश देवांगन जी एवं आशीष नाहक जी सहित संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।



