विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्रामों में मनाया गया सुशासन दिवस

Date:

Share post:

कोरबा -: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म जयंती के अवसर पर पांचों के विकासखण्ड के ग्राम पंचायतों में आज सुशासन दिवस मनाया गया। इस दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा वाहन का आगमन हुआ जिसका ग्रामवासियांे ने परंपरागत तरीके से स्वागत किया। प्रचार प्रसार वैन में एलईडी के माध्यम से केंद्र सरकार के योजनाओं के बारे में उपस्थित ग्रामवासियो को चलचित्र से जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश सुनाया गया। यात्रा के दौरान शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियो द्वारा मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत अपने अनुभव साझा किए गए। योजनाओं से वंचित हितग्राहियों की मांग पर मौके पर ही आवेदन लिए गए तथा पंजीयन किया गया। ग्राम पंचायत दोंदरो, नवापारा, चैनपुर, दर्री, अमलडीहा, पंडरीपानी आदि ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान सुशासन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संबंधित ग्रामों के सरपंच, पंच, स्थानीय जनपद सदस्य, सचिव, ग्रामीणजन, स्वसहायता समूह के सदस्य उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...