विद्यालय एवं महाविद्यालयों में शिविर लगाकर ईसीआई के द्वारा किये गये नवाचार के प्रचार-प्रसार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

Date:

Share post:

 

कोरबा 23 सितंबर 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने प्राचार्य एवं सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी शा.ई.व्ही.पी.जी. महाविद्यालय कोरबा को पत्र के माध्यम से ईसीआई के द्वारा किये गये नवाचार के प्रचार-प्रसार विद्यालय एवं महाविद्यालयों में शिविर लगाकर किये जाने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने प्राचार्य एवं सहायक जिला स्वीप अधिकारी को निर्देशित किया है कि आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत कोरबा जिले के विद्यालयों तथा महा विद्यालयों में ईसीआई के द्वारा जारी किये गये नवाचार के प्रचार प्रसार हेतु एक दिवसीय शिविर का आयोजन कर पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में पंजीयन हेतु फार्म 6 में अग्रिम आवेदन (आनलाईन/आफलाईन) प्राप्त करेंगे तथा अधिक से अधिक संख्या में निर्वाचन आयोग के सोशल मीडिया प्लेट फार्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, थ्रेड, एक्स एंड वाट्सअप चैनल में फालो करना सुनिश्चित करते हुए फोटोग्राफ्स सहित पालन प्रतिवेदन 25 सितंबर के पूर्व कलेक्टर कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...