विभागीय जांच प्रक्रिया पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, विशेषज्ञों ने दिए अहम दिशा-निर्देश

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर ;-बिलासपुर रेंज अंतर्गत विभागीय जांच की प्रक्रिया एवं कार्यवाही विषय पर आज एक दिवसीय रेंज स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, बिलासपुर में किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य रेंज के अंतर्गत आने वाले जिलों के राजपत्रित व अनुसचिवीय अधिकारियों को विभागीय जांच की प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराना था।

प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा किया गया। इस सत्र में सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. आनंद तिवारी (भा.पु.से.) ने बतौर विषय विशेषज्ञ सहभागिता की। उन्होंने विभागीय जांच प्रक्रिया, उसमें होने वाली सामान्य त्रुटियों, और नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप जांच कैसे संपादित की जाए, इस पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

प्रशिक्षण के दौरान छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1965, पुलिस मैन्युअल व रेग्युलेशन्स के प्रावधानों के अनुरूप कार्यवाही की जानकारी दी गई। साथ ही, विभागीय जांच से संबंधित विभिन्न न्याय दृष्टांतों और समय-समय पर न्यायालयों द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों पर भी प्रकाश डाला गया।

फाइलिंग प्रक्रिया एवं व्यवहारिक कठिनाइयों पर वरिष्ठ शीघ्रलेखक एवं निरीक्षक (अ) श्री बृज बिहारी साहू ने प्रतिभागियों को दिशा-निर्देश दिए। प्रशिक्षण सत्र के अंत में प्रतिभागी अधिकारियों की शंकाओं का समाधान भी विशेषज्ञों द्वारा किया गया।

इस प्रशिक्षण में बिलासपुर रेंज अंतर्गत 24 राजपत्रित अधिकारी एवं 07 अनुसचिवीय अधिकारी प्रत्यक्ष रूप से शामिल हुए, जबकि रेंज अंतर्गत अन्य जिलों के पुलिस अधीक्षकगण वर्चुअली उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण सत्र को अत्यंत उपयोगी एवं प्रभावी बताते हुए प्रतिभागियों ने इसे विभागीय जांच कार्यवाही को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक बताया।

Related articles

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न सक्ती। भोथिया क्षेत्र स्थित मणिका...

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...
error: Content is protected !!