शातिर चोर बिजुरी पुलिस की गिरफ्त में करीबन एक लाख रुपए का सामान बरामद

Date:

Share post:

 

 

अनपपुरश्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मोती उर्र रहमान के द्वारा गंभीर अपराधो के ऊपर पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया आदेशित की गई है जिसके अनुपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री जगन्नाथ एवं एस. डी.ओ.पी. कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में गंभीर अपराधो पर बिजुरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जाती है ।
घटना विवरणः- दिनांक- 07/10/2025 को फरियादिया सुश्री पुष्पा चौधरी पिता स्व. छोटईया चौधरी उम्र 49 वर्ष निवासी वार्ड नं. 10 सीएमपीडीआई कैम्प बिजुरी की थाना आकर रिपोर्ट लेख कराई कि मेरे मकान के पीछे बडा कुंआ बना है तथा कुंआ से लगा हुआ पम्प हाउस बना हुआ जिसमे खेत सिचाई के लिए मै 3HP का मोनो ग्लाक कंम्पनी का मोटर पम्प पानी खींचने के लिए लगाई थी दिनांक 30/09/25 की रात मे 12.00 बजे मै मोटर चेक की तो लगा था सुबह करीब 06.00 बजे जाकर देखी तो पम्प हाउस का दरवाजा का ताला टूटा हुआ था और कोई अज्ञात चोर मोटर और मोटर मे लगा पम्प को चोरी कर ले गया रिपोर्ट पर अपराध धारा 331(4), 305 बीएनएस. कायम कर अनुंसंधान मे लिया गया ।
प्रकरण सदर में तत्काल टीम बनाकर बिजुरी पुलिस द्वारा अनुंसंधान किया गया और संदिग्ध आरोपीगण यदुनाथ प्रजापति पिता सम्हारू प्रजापति उम्र 21 वर्ष नि. सीएमपीडीआई कैम्प बिजुरी , राहुल सिंह बघेल पिता संतोष सिह पालक जयकरण सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी मोहाडादफाई , अमन बंसल पिता गोपी बंसल उम्र 20 निवासी मोहाडादफाई बिजुरीको पुलिस अभिरक्षा में लिया गया पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया और चोरी गई मोटर पंप को बरामद कराया । तथा यदुनाथ प्रजापति के घर में एक पल्सर मोटरसायकल बजाज कंपनी की बिना नंबर जिसका चेचिस नंबर MD2JDJDZZUCE06356 एवं इंजन नंबर JEGBUE53869 को रखे होनो की सूचना पर आरोपी यदुनाथ प्रजापति को धारा 94 बीएनएसएस की नोटिस दी गई जो गाड़ी का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जिसका 23 साक्ष्य अधिनियम मेमोरेन्डम लिया गया तथा मोटर सायकल को जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया ।
इस प्रकार शातिर चोरो से बिजुरी पुलिस ने करीब एक लाख रुपये कीमत के चोरी के सामान की बरामदगी की है और घटना के 24 घंटे के भीतर चोरो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।
उक्त कार्यवाही में निरी विकास सिंह, उपनिरी विपुल शुक्ला, सउनि उदय प्रजापति, विश्वजीत मिश्रा, आर. प्रभाकर त्रिपाठी , आर, रामनिवास गुर्जर चालक आर. करमजीत सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही ।

Related articles

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...
error: Content is protected !!