शासकीय उद्यान रोपणी कटकोना (कोतमा) एवं परासी (अनूपपुर) में आम फलहार की नीलामी 28 फरवरी को

Date:

Share post:

*शासकीय उद्यान रोपणी कटकोना (कोतमा) एवं परासी (अनूपपुर) में आम फलहार की नीलामी 28 फरवरी को*

अनूपपुर, 27 फरवरी 2026- सहायक संचालक उद्यान द्वारा सर्वसाधारण फलहार के इच्छुक क्रेता/व्यापारियों को सूचित किया गया है कि शासकीय उद्यान रोपणी कटकोना, विकासखंड कोतमा तथा शासकीय उद्यान रोपणी पारसी, विकासखंड अनूपपुर के आम फलहार वर्ष 2025-26 की नीलामी 28 फरवरी 2026 को कार्यालय सहायक संचालक उद्यान, जिला अनूपपुर में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक क्रेता/व्यापारी निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर नीलामी में भाग ले सकते हैं। शासकीय उद्यान रोपणी कटकोना में आम फलहार के 283 वृक्षों हेतु अमानत/धरोहर राशि 40,000 रुपये तथा शासकीय उद्यान रोपणी पारसी में 119 वृक्षों हेतु अमानत/धरोहर राशि 25,000 रुपये निर्धारित की गई है। नीलामी की शर्तें एवं नियमों की प्रतियां कार्यालय सहायक संचालक उद्यान, जिला अनूपपुर तथा संबंधित उद्यान अधीक्षक कार्यालय से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती हैं।

Related articles

अनूपपुर, सीटू ने नोएडा सहित अन्य राज्यों में हो रहे श्रमिकों के दमन के खिलाफ एकजुटता दिखाया।

अनूपपुर मजदूरों के समर्थन में सीटू ने किया प्रदर्शन अनूपपुर 16 अप्रेल। सेन्टर ऑफ इण्डियन ट्रेड यूनियन (सीटू) ने...

उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया वेदांता पावर प्लांट के घटनास्थल का निरीक्षण कलेक्टर–एसपी एवं वेदांता...

  सक्ती 16 अप्रैल 2026/छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, सार्वजनिक उपक्रम एवं आबकारी विभाग के मंत्री श्री लखनलाल...

अनूपपुर से बड़ी खबर: श्रम विभाग की जांच में कंपनी प्रबंधन पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सिद्ध

  अनूपपुर | जिले के जैतहरी स्थित एम.बी. पावर (म.प्र.) लिमिटेड में श्रमिकों के अधिकारों के हनन का मामला...

जिंदल वर्ल्ड स्कूल के छात्र ऋषभ अग्रवाल ने 10वीं सीबीएसई बोर्ड में 92% अंक लाकर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सक्ति। जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ती के मेधावी छात्र ऋषभ अग्रवाल ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं...