शासकीय महाविद्यालय भैंसमा में स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Date:

Share post:

कोरबा -: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार एवं जिला नोडल स्वीप व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विश्वदीप के मार्गदर्शन में सीमा पात्रे उप जिला निर्वाचन अधिकारी के सहयोग से स्व. प्यारे लाल कंवर शासकीय महाविद्यालय भैंसमा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) के अंतर्गत विगत दिवस प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से निर्वाचन की अनिवार्यता एवं विधानसभा निर्वाचन 2023 संबंधित प्रश्न पूछे गये। प्रतियोगिता में प्रश्नों के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों के बीच विधानसभा निर्वाचन 2023 एवं मतदान से संबंधित जागरूकता लाने का प्रयास किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य ने उपस्थित सभी लोगों को मतदान में सहभागिता हेतु अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के स्वीप प्रभारी दीपेश कुमार ने बताया कि प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों के निर्वाचन संबंधी ज्ञान का आंकलन किया गया तथा उनमें कुशल मतदाता बनने हेतु ज्ञान, योग्यता एवं कौशल का विकास किया गया। उन्होंने बताया कि अपनी इस कौशल का प्रयोग हम अपने समाज के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपना योगदान दे सकते है। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता (क्वीज) में महाविद्यालय के सतीश कुमार बी.एस.सी. (तृतीय वर्ष) वनेजा मुदलियार बी.कॉम. (तृतीय वर्ष) तथा सुमन कर्ष एम.कॉम. (तृतीय सेमेस्टर) ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर पुरस्कृत हुए साथ ही उपस्थित अन्य छात्र-छात्राओं को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के अंत में महाविद्यालय के स्वीप नोडल ने मतदाता शपथ पत्र का वाचन कर उपस्थित सभी लोगों को संकल्प दिलाया।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...