श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने कलेक्टर ने नियुक्त किए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट

Date:

Share post:

  1. श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने कलेक्टर ने नियुक्त किए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट

अनूपपुर 14 अगस्त 2025/ शनिवार 16 अगस्त 2025 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी त्यौहार के दौरान मंदिरों में श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम एवं विभिन्न स्थलों पर मटकी फोड़ एवं भजन कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें अत्यधिक संख्या में श्रृद्धालु, दर्शनार्थी उक्त स्थलों पर एकत्रित होंगे। जिसे दृष्टिगत रखते हुए उक्त त्यौहार के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री हर्षल पंचोली ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट्स की नियुक्ति की है। साथ ही उन्होंने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के सहयोग हेतु संबंधित नगरीय क्षेत्र के मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।

अनूपपुर थाना क्षेत्रांतर्गत तहसीलदार अनूपपुर श्री ईश्वर प्रधान, थाना चचाई क्षेत्रांतर्गत नायब तहसीलदार अनूपपुर श्री कौशलेन्द्र शंकर मिश्रा, थाना भालूमाड़ा क्षेत्रांतर्गत नायब तहसीलदार अनूपपुर श्री मिथला प्रसाद पटेल, जैतहरी/वेंकटनगर थाना क्षेत्रांतर्गत प्रभारी तहसीलदार जैतहरी श्री रमाकांत तिवारी, कोतमा थाना क्षेत्रांतर्गत प्रभारी तहसीलदार कोतमा श्री दशरथ सिंह, बिजुरी थाना क्षेत्रांतर्गत नायब तहसीलदार कोतमा श्री धनीराम ठाकुर, रामनगर थाना क्षेत्रांतर्गत नायब तहसीलदार कोतमा श्री ज्ञानदास पनिका, थाना राजेन्द्रग्राम क्षेत्रांतर्गत प्रभारी तहसीलदार पुष्पराजगढ़ श्री संजय कुमार जाट, थाना अमरकंटक क्षेत्रांतर्गत नायब तहसीलदार पुष्पराजगढ़ श्री सोहनलाल कोल तथा थाना करनपठार क्षेत्रांतर्गत नायब तहसीलदार पुष्पराजगढ़ श्री राजेन्द्रदास पनिका को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट्स को निर्देश दिए हैं कि उक्त अवधि में थाना क्षेत्रांतर्गत पुलिस अधिकारियों एवं संबंधित मुख्य नगरपालिका अधिकारी/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत से समन्वय कर कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी अपने-अपने अनुभाग अंतर्गत कानून एवं शांति व्यवस्था हेतु नोडल अधिकारी का दायित्व संभालेंगे।
समा.क्र./75

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...