संयंत्र के अनुसंधान एवं नियंत्रण प्रयोगशाला विभाग में सुरक्षा सप्ताह का आयोजन…

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-सेल– भिलाई इस्पात संयंत्र के अनुसंधान एवं नियंत्रण प्रयोगशाला (आरसीएल) विभाग में सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ इस सप्ताह में किया गया। इस अवसर पर विभाग के मुख्य महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष श्री राहुल श्रीवास्तव ने सुरक्षा सप्ताह का औपचारिक उद्घाटन किया। विभागीय सुरक्षा सप्ताह का उद्देश्य सुरक्षित कार्य व्यवहार को सुदृढ़ करना, सुरक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना तथा विशेष रूप से ठेका श्रमिकों को सुरक्षित कार्य प्रणालियों के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनाना है।

उद्घाटन अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों को संबोधित करते हुए मुख्य महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष श्री राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि सुरक्षा केवल नियमों का पालन भर नहीं, बल्कि प्रत्येक कर्मी की जिम्मेदारी और कार्य संस्कृति का अभिन्न अंग है। उन्होंने सभी कर्मियों से कार्यस्थल पर संभावित जोखिमों की पहचान, सुरक्षा प्रक्रियाओं के अनुपालन तथा सतर्कता के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि ‘शून्य दुर्घटना’ के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

विभागीय सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत अनुसंधान एवं नियंत्रण प्रयोगशाला में विभिन्न रचनात्मक एवं सहभागितापूर्ण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों के बीच सुरक्षा जागरूकता को व्यापक रूप से बढ़ावा देना है। इन गतिविधियों में सुरक्षा, बिहेवियर बेस्ड सेफ्टी तथा सेफ्टी में डिजिटलाईजेशन विषय पर निबंध लेखन, सुरक्षा विषयक पोस्टर, स्लोगन एवं कविता प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, सुरक्षा गीत, सुरक्षा विषय पर भाषण प्रतियोगिता, सुरक्षा पर आधारित प्रश्नोत्तरी, सुरक्षा हजार्ड पहचान प्रतियोगिता तथा सुरक्षा विषयक नाट्य प्रस्तुति शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से ठेका श्रमिक प्रतिभागियों को रचनात्मक अभिव्यक्ति के साथ-साथ सुरक्षित कार्य व्यवहार के महत्व को समझने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

सुरक्षा सप्ताह के समापन अवसर पर 24 जनवरी, 2026 को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...