सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु घुमन्तु पशुओं में लगाया जा रहा रेडियम बेल्ट

Date:

Share post:

अब तक 774 पशुओं में लगाया गया रेडियम बेल्ट

200 से अधिक पशुओं को गौशालाओं एवं गौठानों में किया गया सुरक्षित

कोरबा -: राज्य शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय एवं राजकीय राजमार्ग में घुमन्तु पशुओं को सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु कार्यवाही की गई। इससे पहले जिले के कोरबा व पाली क्षेत्र में राजमार्गों में रेडियम बेल्ट लगाया गया।
उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ. एस.पी. सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार घुमन्तु पशुओं की सुरक्षा हेतु 14 अलग-अलग दल गठित कर पशुओं को सड़कों से हटाकर गौठानों, गौशालाओं तथा अस्थाई शेल्टर में उन्हें ठहराने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही इन्हें रेडियम रिफ्लेक्टिव बेल्ट लगाकर टैग किया जा रहा है जिससे सड़कों पर इनके बैठने या आने से रात मेंवाहन चालकों को दूर से पशुओं के होने का आभास हो सके तथा दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 774 पशुओं में रेडियम कॉलर एवं रिफ्लेक्टिव बैंड्स लगाए जा चुके हैं तथा 200 से अधिक पशुओं को गौशालाओं, नगरीय निकाय के गौठानों में अस्थाई तौर पर रखा गया है।
उपसंचालक ने यह भी बताया कि उनके द्वारा पशुपालकों एवं स्वयं सेवी संगठनों से अपील की गई है, कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में विभाग का सहयोग करें। अपने पशुओं को सड़कों पर ना छोड़े, रेडियम बेल्ट लगाने में सहयोग करें एवे आमजनों से पशुओं को लगाए गए रेडियम बेल्ट एवं स्टीकर को न छेड़ने की अपील भी की गई है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...