सत्र 2025-26 कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की केन्द्रीय छात्रवृत्ति

Date:

Share post:

 

 

कोरबा

कक्षा 9वीं कक्षा 12वीं के विद्यार्थियो ंके केन्द्र प्रवर्तित छात्रवृत्ति हेतु जियो टैगिंग, ओटीआर, ई-केवायसी आफ आईएनओ/एचओआई अनिवार्य है। उपरोक्त कार्य पूर्व सत्र में सफलता पूर्वक पूर्ण किया गया है। केन्द्र प्रवर्तित छात्रवृत्ति हेतु विद्यार्थियों के नवीनीकरण व सत्यापन हेतु पोर्टल राज्य कार्यालय द्वारा 04 अगस्त 2025 से उपलब्ध करा दिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व सत्र अनुरूप विद्यालय का जियो टैगिंग व कक्षावार तथा जातिवार सारांश प्रतिवेदन (फार्मेट) व एनएसपी से ई-केवासी् का कार्य पूर्ण होने उपरान्त ही विद्यार्थी अपने लॉगिन से नवीनीकरण का कार्य कर सकेंगे। विद्यार्थी कोड/मोबाईल नंबर व जन्म दिनांक(पोर्टल में पंजीकृत) का उपयोग कर विद्यार्थी लॉगिन कर सकेंगे। (विद्यार्थी कोड/मोबाईल नंबर/जन्म दिनांक विद्यालय लॉगिन में रिपोर्ट-पंजीकृत विद्यार्थियों के आवेदन की स्थिति से देखा जा सकता है। सीएससी योजना के विद्यार्थियों के लिए ओटीआर नंबर अनिवार्य है। सीएससी योजना के विद्यार्थियों का यदि ओटीआर नंबर विद्यालय लॉगिन से भरा जा चुका है व सत्यापन में सफल पाया गया है तो विद्यार्थी लॉगिन पर प्री फिल प्राप्त होगा अन्यथा विद्यार्थी लॉगिन से दर्ज करना होगा। विद्यार्थी लॉगिन से ओटीआर नंबर दर्ज करते समय ध्यान रखना है कि विद्यार्थी की जानकारी दर्ज नाम, जन्म दिनांक, लिंग व आधार नंबर का मिलान ओटीआर से होना अनिवार्य है। विद्यार्थी लॉगिन पर एपीपीएआरआईडी (आटोमेटेड परमानेन्ट एकाडेमिक एकांउट रजिस्ट्री) के पंजीयन का वैकल्पिक प्रावधान दिया गया है।

कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं के केन्द्रीय छात्रवृत्ति की पात्रतानुसार सभी विद्यार्थियों के

पंजीयन व सत्यापन कार्य हेतु अंतिम तिथि 10 सितंबर 2025 निर्धारित है

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...